प्रधानमंत्री मोदी के केवड़िया दौरे से पहले,आदिवासी नेता नजरबंद
Samachar bhartiy > गुजरात > प्रधानमंत्री मोदी के केवड़िया दौरे से पहले,आदिवासी नेता नजरबंद
विशाल मिस्त्री, राजपिपला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मौजूदगी में 31 अक्टूबर यानी कल गुजरात के नर्मदा जिला में मौजूद केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा. इस दिन आदिवासी समाज के लोग विरोध ना कर सकें इसके लिए पुलिस का चुस्त बंदोबस्त किया गया और आठ हजार से ज्यादा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. ऐसे में नर्मदा जिला के अलग-अलग आदिवासी संगठन मोदी के प्रोग्राम का विरोध कर कल केवड़िया बंद का ऐलान किया है जिसकी वजह से प्रसाशन हरकत में आते हुए कई आदिवासी नेताओं को हिरासत में ले लिया है.
इंडिजिन्स आर्मी ऑफ इंडिया के संस्थापक और आदिवासी नेता डॉक्टर प्रफुल्ल वसावा ने इस सिलसिले में जानकारी देते हुए कहा कि कल केवड़िया को बंद रखने का फैसला किया गया है. 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस की जगह पर आदिवासी समाज के लोग राष्ट्रीय आफत दिवस के तौर पर मनाने वाले हैं और गुजरात के पूर्वी क्षेत्र यानी उमरगाम से लेकर अंबाजी तक के इलाके में रहने वाले आदिवासी समाज के लोग इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले हैं. बावजूद अगर हमारी मांग को नहीं सुना जाता तो आने वाले दिनों में देश के तमाम आदिवासी समाज के लोग रास्ते पर उतरकर केवड़िया को बचाने का आंदोलन चलाने वाले हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रोग्राम में विरोध ना किया जा सके इसके लिए आदिवासी नेता प्रफुल्ल वसावा, नरेन्द्र तडवी, रोहित प्रजापति, शैलेष तडवी, क्रिष्नकांत, जीकु तडवी, नरेश तडवी और रामकृष्ण के साथ कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही साथ मौके की नजाकत को देखकर पुलिस ने जबरदस्त तरीके से पेट्रोलिंग शुरु की दी है.

Comments
Post a Comment